Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

Gen-Z आंदोलन के दौरान फरार 13 हजार कैदियों की धर-पकड़ जारी, अब तक 1455 की गिरफ्तारी

कुछ कैदियों ने खुद को पुलिस के हवाले किया, कई अब भी पुलिस के संपर्क में

0 55

- sponsored -

- Sponsored -

सुन्धारा स्थित केन्द्रीय कारागार से सबसे अधिक 3300 कैदी हुए हैं फरार

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी (Voice4bihar News)। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हुए Gen-Z आंदोलन के दूसरे दिन जेल ब्रेक में विभिन्न जेलों से फरार कैदी अब गिरफ्तार किए जा रहे हैं। अब भी 13 हजार के करीब कैदी फरार हैं तो कुछ पुलिस के संपर्क में आए हैं। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता विनोद घिमिरे के अनुसार, पुलिस प्रधान कार्यालय के द्वारा सूचना ही जारी कर फरार अभियुक्त को पुलिस कार्यालय के सम्पर्क में आने का आग्रह किया है।

जेल ब्रेक के दौरान कई बड़े अपराधी हो गए हैं फरार

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के नक्खु जेल से फरार हुए जनकपुर बम कांड के आरोपी पूर्व राज्य मंत्री संजय टकला की गिरफ्तारी काभ्रे के मंगलटार से हुई। इसके साथ फरार हुए 17 कैदियों की भी गिरफ्तारी हुई है। दूसरी ओर, 37 क्विंटल सोना तस्करी के आरोप में आजीवन कैद की सजा काट रहे मोरंग निवासी सनम शाक्य उर्फ गोरे खुद जेल वापस लौट आया है।

भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान रखी जा रही नजर

विज्ञापन

वहीं, सुनसरी के झुमका जेल से फरार हुए 14 कैदी को धरान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार नेपाल के विभिन्न कारागार से भागे कैदियों में से 1455 कैदी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इसमें कई कैदियों को भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान सुरक्षा बल ने नेपाल पुलिस को जिम्मे दिया है। अंदेशा है कि दोनों देशों के बीच खुली सीमा का फायदा उठाकर कुछ कैदी बिहार की सीमा में घुसने की कोशिश में हैं।

जेल का मुख्य प्रवेश द्वार।
जेल का मुख्य प्रवेश द्वार।

नेपाल के किस जेल से भागे कितने कैदी ?

नक्खु कारागार से 1400 कैदी फरार हुए थे, वहीं सुन्धारा स्थित केन्द्रीय कारागार से 3300 कैदी फरार हुए थे। इनमें नकली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में गिरफ्तार हुए टोपबहादुर राय माझी व पूर्व गृह सचिव टेकनारायण पाण्डे भी इसी जेल से फरार हुए थे। रौतहट जिले के गौर कारागार से 260 कैदी फरार हुआ थे जिसमें 13 कैदियों को भारत के सीमा नाका से गिरफ्तार किया गया है।

कास्की कारागार से 773 कैदी फरार हुए थे जिसमें 13 भारतीय सहित 4 विदेशी भी शामिल हैं। चितवन कारागार से 700 महोत्तरी के जलेश्वर कारागार से 575 कपिलवस्तु कारागार से 459 फरार हुए थे जिसमें 74 को गिरफ्तार किया गया है।

पर्वत कारागार से 99, कैलाली कारागार से 612, डडेलधुरा कारागार से 85, रुकुमपश्चिम कारागार से 88, दांग तुलसीपुर कारागार से 124, सुनसरी के झुम्का कारागार से 1575 फरार हुए थे, जिसमें 14 की गिरफ्तारी हुई है। सोलुखुम्बु कारागार से 86, मकवानपुर के भीमफेदी कारागार से 260, सिन्धुली कारागार से 500, बाँके कारागार से 436 , रुकुमपश्चिम कारागार से 88 जुम्ला के चन्दननाथ कारागार से 36 कैदी फरार हुए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

Leave A Reply