Header 300×250 Mobile

- Sponsored -

जदयू व रालोसपा के मिलन से साकार होगा सामाजिक न्याय के साथ विकास का सपना : मालती सिंह

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने कहा-यह जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोभाव के अनुकूल फैसला

576

- Sponsored -

- sponsored -

voice4bihar desk. बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए जदयू व रालोसपा के मिलन से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। काराकाट विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा की प्रत्याशी रह चुकीं मालती सिंह ने इस संयोग पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोभाव के अनुकूल फैसला है।

मालती सिंह।

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि यह मिलन प्रेमचंद की कहानी के पात्र अलगू चौधरी व जुम्मन शेख की तरह है, जिन्हें समय के झंझावातों ने अलग कर दिया था। श्रीमती मालती ने उम्मीद जताई कि इस राजनीतिक बदलाव से न केवल लव-कुश समीकरण मजबूत होगा बल्कि सामाजिक न्याय के साथ विकास को भी बल मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक आंदोलन की मद्धिम पड़ती लौ फिर से तेज होगी और जननायक कर्पूरी ठाकुर व डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश होगी नाकाम

श्रीमती सिंह ने यह भी कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीति में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किये बिना राज्य की तरक्की संभव नहीं है। कुछ ताकतें इस फिराक में लगी थीं, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नौ साल बाद फिर एक साथ आए नीतीश कुमार व उपेन्द्र कुशवाहा मिलकर राज्य के कमजोर वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर लोकप्रिय शासन कायम करेंगे।

दोनों नेताओं से जनता को काफी उम्मीदें

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकीं मालती सिंह ने कहा कि प्राचीन मगध साम्राज्य के शासक अशोक सम्राट की तरह जन कल्याणकारी शासन देना सिर्फ इन्हीं नेताओं के द्वारा संभव है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि उपेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर कर्पूरी ठाकुर व डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

Comments are closed.