Header 300×250 Mobile

सड़क हादसे में पूर्व विधायक के करीबी की दर्दनाक मौत

राजद नेता व पूर्व विधायक फुलेना सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे विजय पांडेय

- Sponsored -

382

- Sponsored -

- sponsored -

महात्मा गांधी बीएड कॉलेज से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे घर
अज्ञात पिकअप वैन ने मारी ठोकर, घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

लखीसराय (voice4bihar desk)। बिहार के लखीसराय जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में राजद के पूर्व विधायक के बेहद करीबी शख्स की जान चली गयी। यह दुर्घटना जिले की सड़कों पर परिवहन नियमों की अनदेखी का परिणाम बताई जा रही है। लगातार जागरुकता अभियान के बावजूद लोग सड़क नियमों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। यही वजह है कि आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई असमय मौतें हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद लखीसराय शहर के न्यू बायपास रोड में बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे बालगुदर निवासी स्व. मौली पांडेय के पुत्र विजय पांडेय (48) को एक तेज रफ्तार के अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक जहां वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा, जबकि बाइक सवार विजय पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय पांडेय शुक्रवार को महात्मा गांधी बी.एड कॉलेज में पढ़ाने के बाद वहां से निकलकर अपने घर खाना खाने जाने के लिए निकले थे। इस दौरान बीच रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गये, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि विजय पांडेय यहां के पूर्व राजद विधायक फुलेना सिंह के बेहद करीबी बताये जाते थे। विगत चुनाव में भी फुलेना सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े थे, जिसमें विजय पांडेय ने उनका भरपूर साथ दिया था। बताया जाता है कि फुलेना सिंह की वजह से ही विजय पांडेय को बीएड कॉलेज में रखा गया था। हालांकि उन्हें बकायदा कोई पद नहीं मिला था।

उल्लेखनीय है कि लखीसराय में कम उम्र के चालक जहां मालवाहक वाहन से लेकर सवारी गाड़ी तक चला रहे हैं। वहीं कई नाबालिग चालक तो आवाजाही के दौरान निर्धारित गति सीमा का भी पालन नहीं करते है। यही वजह है कि यहां दुर्घटनाएं आम बात होकर रह गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored