Header 300×250 Mobile

एनएच पर ट्रैक्टरों के टोल टैक्स वसूली के मुद्दे पर सियासत गर्म

ट्रैक्टर छोड़कर भागे कई चालक, टोल प्लाजा पर जाम की स्थित

- Sponsored -

1,258

- sponsored -

- Sponsored -

जनप्रतिनिधियों ने ट्रैक्टर चालकों का दिया साथ, टोल नाका को गलत बताया

जीएम ने कहा- सिर्फ कमर्शियल काम में लगे ट्रैक्टरों से हो रही टैक्स वसूली

अभिषेक कुमार सुमन के साथ बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

सासाराम (voice4bihar news)। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम की पश्चिमी सीमा पर स्थित टोल प्लाजा आज सियासत का बिंदु बन गया। सियासत उस समय शुरू हुई, जब टोल नाका पर कमर्शियल ट्रैक्टरों को रोक कर टोल टैक्स वसूलने का अभियान शुरू किया गया। दर्जनों ट्रैक्टर चालकों ने इधर- उधर ट्रैक्टर खड़े कर दिये और गाड़ी से उतर भागे। लिहाजा टोल नाका पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। घंटो मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

मामले पर भड़कीं पूर्व प्रखंड प्रमुख रामकुमारी देवी, कहा-हटेगा टोल प्लाजा

विज्ञापन

कई स्थानीय नेता मामले की सूचना पाते ही टोल प्लाजा पर पहुंच गये और ट्रैक्टर चालकों के पक्ष में आंदोलन की चेतावनी देते हुए टैक्स वसूली को गरीब विरोधी और नाजायज बताया है। ट्रैक्टरों से टोल टैक्स वसूली की खबर जैसे ही सदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी तक पहुंची, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। रामकुमारी देवी कार्यकर्ताओं के बीच ही मामले पर भड़क उठीं और पूरे मामले को नाजायज़ करार दिया।

उन्होंने नगर परिषद और नगर निगम से दस किलोमीटर की दूरी के अंदर और एक टोल प्लाजा से 60 किलोमीटर की दूरी के अंदर दूसरे टोल प्लाजा की स्थापना पर गंभीर आपत्ति जताई। पूर्व प्रखंड प्रमुख रामकुमारी ने आपत्ति जताते हुए बहुत जल्द विधि विशेषज्ञों से रणनीति तैयार करने का दावा किया है। मामले में स्थानीय जिला प्रशासन से पत्राचार कर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से राहत दिलाने की दिशा में कारगर कदम उठाने की बात भी पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी ने कही है।

जीएम ने कहा-कमर्शियल ट्रांसपोर्टिंग वाले ट्रैक्टर से वसूली

ट्रैक्टर से टोल टैक्स वसूली के सवाल पर जीएम प्रकाश कुमार ने वर्ष 2011 से ही 30 साल का एग्रीमेंट एनएचएआई के साथ होने का हवाला दिया। एग्रीमेंट को आधार बनाते हुए जीएम ने मीडियाकर्मियों से कहा कि सिर्फ ईंट, सीमेंट, छड़ व बालू जैसे कमर्शियल ट्रांसपोर्टिंग में संचालित ट्रैक्टरों से ही टैक्स वसूली का अभियान शुरू किया गया है। बहरहाल ट्रैक्टर चालकों से टोल टैक्स वसूली का अभियान शुरू किया जा चुका है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored