Header 300×250 Mobile

राजद नेता को गोलियों से भून डाला

पन्द्रह गोली मारने की चर्चा, कटिहार के सालमारी की घटना 

- Sponsored -

842

- Sponsored -

- sponsored -

पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए भी लूटे

राजनीतिक हत्या के तौर पर मामले को देखा जा रहा

कटिहार (voice4bihar news)। जिले के आजमनगर प्रखंड के सालमारी ओपी क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता सह सालमारी निवासी निर्मल बुवना की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि सालमारी – बलिया बेलौन पथ पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पम्प में लुट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गये। घटना की सूचना पर बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, बारसोई पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, बलिया बेलौन थानाध्यक्ष संजय दास, आजमनगर थानाध्यक्ष अंजय अमन और सालमारी ओपीध्यक्ष इजहार आलम दलबदल के साथ पहुंच कर जांच में जुट गयी। साथ ही सभी थाना को एलर्ट कर दिया गया है।

राजद नेता सह व्यवसायी निर्मल बुबना का फाइल फोटो।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सालमारी निवासी व्यवसायी निर्मल बुबना(52) अपने घर के पास शाम 7.30 टहल रहे थे। उसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चला दी। जिससे निर्मल बुबना लहुलुहान हो कर वहीं गिर पड़े। सालमारी ओपी अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी को निजी क्लिनिक ले कर गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला है।

बारसोई एसडीपीओ श्री राम ने कहा कि शीघ्र की वारदात की तह तक पहुंच कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा। अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार की जायेगी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस दौरान लोगों की भीड उमड पड़ी । जिसने सुना वह स्तब्ध रह गये। जानकारी के अनुसार मृतक को पत्नी, एक बेटा, एक बेटी है।

राजद नेता की जान बचाने का प्रयास करते डॉक्टर।
गोलियों से छलनी राजद नेता निर्मल बुबना की जान बचाने का प्रयास करते डॉक्टर।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई गोली चलने की आवाज सुनी गयी है। पन्द्रह गोली चलने की बात कही जा रही है। वहीं शिवशंकर अग्रवाल के पेट्रोल पम्प में दो लाख नगदी लुट का अंदेशा बताया जा रहा है। पुलिस महकमा पेट्रोल पम्प में सीसीटीवी खंगाल कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। सीसीटीवी में लूट की घटना कैद है। यह हत्या राजनीतिक हत्या बताया जा रहा है। कई लोगों ने चर्चा में कहा कि एक समुदाय दुसरे समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश में की गयी हैं। पोस्टमार्टम देर रात दंडाधिकारी की देखकर में डाक्टरों की टीम ने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT