Header 300×250 Mobile

नेपाल में हवा में लापता हो गया यात्री विमान, 4 भारतीयों समेत 22 यात्री थे सवार

मौसम खराब होने के कारण विमान दुर्घटना ग्रस्त होने की आशंका

- Sponsored -

894

- sponsored -

- Sponsored -

लापता विमान की खोज में लगाया गया नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर

ग्रामीणों ने कहा- तेज धमाके के साथ हवा में आग की लपटें देखी गयी

नेपाल से राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Voice4bihar News. रविवार को नेपाल में एक यात्री विमान अचानक से लापता हो गया। विमान से संपर्क टूटने की फैली खबर के बाद हड़कंप मच गया। विमान में सवार लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं। किसी अनहोनी की आशंका से सभी काफी परेशान हैं। यह विमान नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रहा था। इस विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की मानें तो सुबह 10:35 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा है कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई है। एक हेलीकॉप्टर को उस इलाके में भेजा गया है, जहां आखिरी बार संपर्क किया गया था। विमान से आखिरी बार संपर्क लेटेपास में हुआ था। इस यात्री विमान में 13 नेपाली, चार भारतीय, दो जर्मन और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। विमान में सवार भारतीय नागरिकों में अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी तथा वी विलनर शामिल हैं।

विज्ञापन

लापता विमान की खोज में निकला नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर।
लापता विमान की खोज में निकला नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर।

सेना के हेलीकाप्टर को लगाया गया खोजी कार्य में

नेपाल के मुस्ताङ जिले के प्रमुख जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि जोमसोम के आकाश में एक बार जहाज धौलागिरि हिमालय की तरफ वापस होने के बाद सम्पर्क में नहीं आया है। वहीं बरसात होने के कारण खोजी कार्य में दिक्कत होने की बात कही जा रही है। वही खोजी कार्य में नेपाली सेना का हेलीकाप्टर को लगाया गया है। वही स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहाड़ी के बीच में तेज आवाज सुनाई देने के साथ ही आग की लपटें देखी गयी है। ऐसे में विमान दुर्घटना की आशंका को लेकर यात्रियों के परिजन भयभीत हैं।

लापता विमान में सवार यात्रियों की सूची

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में चालक दल के क्याप्टेन प्रभाकर घिमिरे व उत्सव पोखरेल तथा एयर होस्टेज क्रिष्टी थापा शामिल थी। वहीं यात्रियों में बान्देकर वैसवी, इन्द्रबहादुर गोले, पुरुषोत्तम गोले, राजनकुमार गोले, मेइक ग्रीटग्राफ, वसन्त लामा, गणेश नारायण श्रेष्ठ, रवीना श्रेष्ठ, रश्मी श्रेष्ठ, रोजीना श्रेष्ठ,, प्रकाश सुनुवार, मकरबहादुर तामाङ, राममाया तामाङ, सुकुमाया तामाङ, तुलसादेवी तामाङ शामिल थे। इनके अलावा भारतीय नागरिक अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुश त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी व विदेशी नागरिक वी विलनर सवार थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored