सीमा से सटे नेपाल में खुलीं शराब दुकानों पर भारत के अफसरों की निगाह
लॉकडाउन में बॉर्डर पर जारी गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे अफसर
इंडो-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड की ओर से खुले गेट को बंद कराने पर होगी बात
जोगबनी/अररिया (voice4bihar news)। भारत-नेपाल बार्डर क सीमावर्ती शहर जोगबनी में शनिवार को लॉककडाउन सहित भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से जारी लॉकडाउन सहित सीमा की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
जायजा के दौरान पुलिस कप्तान हृदयकांत, फारबिसगंज एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलवेला व डीएसपी रामपुकार सिंह जोगबनी थाना अध्यक्ष आफताब अहमद सहित अन्य पुलिस बल भारत नेपाल सीमा का मुआयना के दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने सीमा से सटे नेपाल भाग में खुले शराब की दुकानों के पीछे भारत के तरफ खुली गेट व खिड़की पर विशेष चर्चा करते हुए इसके संबंध में जानकारी ली।
इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि नेपाल में भारतीय सीमा की ओर नो मेंस लैंड की ओर खुली गेट को बंद कराने को लेकर नेपाल के स्थानीय प्रशासन से मिल बैठ संवाद किया जाएगा। उन्होंने ने इस्लामपुर खुली सीमा पर बीते दिन हुए नेपाल पुलिस व भारतीय नागरिक के हुए झड़प के संबंध में स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली ।