Header 300×250 Mobile

10 वर्षों से फरार नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव गिरफ्तार

लेवी वसूली के आरोप में नौहट्टा थाने में दर्ज है मामला

- Sponsored -

459

- sponsored -

- Sponsored -

एसपी को मिली सूचना के आधार पर हुई नक्सली निवास सिंह की गिरफ्तारी

एसएसबी के साथ मिलकर रोहतास पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

अभिषेक कुमार के साथ बजरंगी कुमार सुमन की रिपोर्ट

विज्ञापन

सासाराम (voice4bihar news)। रोहतास पुलिस ने लेवी मांगने के केस में वर्षों से फरार चल रहे नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान आशीष भारती को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई सहायक समादेष्टा, एसएसबी कैम्प नौहट्टा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रोहतास पुलिस के सहयोग से हुई। गिरफ्तार नक्सली दरिगांव थाना क्षेत्र के कुुसुढी गांव का निवासी है। वर्ष 2011 में नक्सली निवास सिंह पर नौहट्टा थानान्तर्गत ग्राम नीमहत के बुधन राम राजवंशी से लेवी मांगे जाने का आरोप है।

एसपी आशीष भारती ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नक्सलियों ने 5 जून से 11 जून तक जन पितुरी सप्ताह का आयोजन किया है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कुछ नक्सली वहां सक्रिय हैं। इस आधार पर मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल के सहायक समादेष्टा व नौहट्टा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापामारी की। इस दौरान नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्री भारती ने बताया कि पकड़े गए नक्सली पर नौहट्टा थाना कांड संख्या 20/2011 दिनांक 17-4-2011 में विभिन्न धाराओं सहित सीएलए एक्ट दर्ज है। यह उस क्षेत्र का दहशत बना हुआ था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए बनी पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारियों व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सहायक समादेष्टा अभिषेक कुमार, एएसपी अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored