Header 300×250 Mobile

अंतराष्ट्रीय एक्सचेंज काउंटर पर कमजोर हो रही भारतीय करेंसी, हवाला कारोबार ने बिगाड़ा गणित

पहले 100 रुपये के बदले मिलने थे 170 नेपाली रुपये, अब घटकर 158 पर आई विनिमय दर

- Sponsored -

347

- Sponsored -

- sponsored -

सीमा पार तस्करी व भारतीय बाजार में नेपाली नागरिकों की कम निर्भरता से बिगड़ रहे हालात

जोगबनी से राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Voice4bihar News. भारतीय सीमा से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र मे हवाला के माध्यम से नेपाल पहुंच रहे भारतीय मुद्रा के कारण गंभीर विनिमय संकट पैदा हो रहा है। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में रहे मनी एक्सचेंज काउंटर में नेपाली रुपये के अनुपात में भारतीय मुद्रा कमजोर बनता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते डेढ़ माह के बाद काठमांडू, पर्सा, नेपालगंज व विराटनगर में बीते एक सप्ताह से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र मे भारतीय मुद्रा (भारु) की आपूर्ति बेहताशा बढ़ी है। नेपाली मुद्रा (नेरु) की तुलना में भारतीय मुद्रा की आपूर्ति बढ़ने के बाद अनौपचारिक कारोबार में भारतीय मुद्रा (भारु) का भाव काफ़ी घट गया है, जो सीमावर्ती क्षेत्र में नेरु से ज्यादा भारुकी आपूर्ति होने की भी पुष्टि करता है।

सोना, गांजा की तस्करी बढ़ने से भारु कमजोर होने का अनुमान

नेपाल से अवैध रूप से सोना, गांजा सहित अन्य सामग्री की अवैध रूप से तस्करी होने व उसके रकम भारतीय मुद्रा में परिणित हो कर नेपाल के सीमावर्ती इलाके में कार्यरत मनी एक्सचेंज काउंटर पर पहुंचने से भारतीय मुद्रा की दर सीमावर्ती क्षेत्र में कमजोर होने की बात जानकार बताते हैं। हवाला के मार्फत नेपाल पहुंच रहे भारतीय मुद्रा बैंक न पहुंच कर सीधे मनी एक्सचेंज काउंटर पर पहुंचता है, जिस कारण भारतीय मुद्रा की दर नेपाल मे कमजोर होता जा रहा है।

नेपाल राष्ट्र बैंक को भी है जानकारी

विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाली रुपये मजबूत व भारतीय मुद्रा कमजोर होने के सम्बन्ध में नेपाल राष्ट्र बैंक को भी जानकारी है, जिसके बाद नेपाल राष्ट्र बैंक के द्वारा अपने सभी प्रादेशिक कार्यालय से इसकी जानकारी मांगी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इससे निबटने के लिए सिर्फ मौद्रिक नीति पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि हवाला कारोबार पर रोक लगाना भी होगा।

नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसन्धान विभाग जांच में जुटा!

नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसन्धान विभाग के प्रमुख प्रकाश कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि ‘सीमावर्ती क्षेत्र मे भारतीय मुद्रा कमजोर होने व नेपाली रुपये की मांग बढ़ने की जानकारी मिली है, जिसके कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन दिनों नेपाल के कैसीनो में भारत से दैनिक जुआ, तास खेलने आने वालों की तादाद में भी आम दिनों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। वही कुछ समय से नेपाल से भारत में सोने की तस्करी होने की बात सुनी जा रही है, जो जांच के क्रम में है। हालांकि इसकी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है।

मनी एक्सचेंज काउंटर संचालक ने भी की पुष्टि

नेपाल सीमा मे रहे मनी चेंजर काउंटर संचालक ने बताया कि दैनिक भारू-नेरू एक्सचेंज में काफ़ी कमी आई है। पहले 170 नेरू का 100 भारू के अनुपात में बिक्री होता था तो अब 158रूपये नेरू के बदले 100भारू की बिक्री हो रही है। यानि भारतीय मुद्रा कमजोर हुआ है। वही रंगेली चाप्राहका में नेरु–भारु एक्सचेंज से जुड़े व्यवसायी सूरज मण्डल ने कहा कि एक सप्ताह से मुद्रा एक्सचेंज कारोबारी की हालत खस्ता है। बता दें कि इस वक़्त नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा मुद्रा एक्सचेंज केन्द्र कार्यरत हैं।

भारतीय मुद्रा कमजोर होने के ये हैं सम्भावित कारण

नेपाल सीमा पर एक्सचेंज के दौरान भारतीय मुद्रा की कमजोरी कई वजहों से है। जानकारों के अनुसार, इनमें कुछ प्रत्यक्ष कारण भी है। यथा- 1. नेपाल से सोना सहित बहुमूल्य धातु की तस्करी होना, 2. गाँजा सहित अन्य मादक पदार्थ की तस्करी, 3. नेपाल के कैसीनो में जुआ, तास खेलने के लिए भारतीय नागरिक का आवागमन बढ़ना, 4. नेपाली लोगों की भारतीय बाजार में खरीदारी के लिए निर्भरता कम होना।

जाली नोटों का सौदागर निकला ट्रेड यूनियन का नेता

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT