Header 300×250 Mobile

बक्सर में फेसबुक पर शुरू हुआ प्यार, आरा-पटना-मुजफ्फरपुर होते जेल की सलाखों तक पहुंचा

वेलेंटाइन डे के दिन बक्सर के एक गांव से एक साथ गायब हो गयी थी चार युवतियां

- Sponsored -

415

- Sponsored -

- sponsored -

  • बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने के आरोप में भोजपुर के तीन युवक गिरफ्तार
  • घर से फरार सगी बहनों में तीन आरा में धरायीं, एक पटना से प्रेमी के पास से मिली

आरा (voice4bihar desk)। सोशल साइट फेसबुक पर शुरू प्रेम कहानी बक्सर में परवान चढ़ी और आरा, पटना, मुजफ्फरपुर होते हुए जेल की सलाखों तक पहुंच गयी। ऐन वेलेंटाइन डे के अवसर पर घर से भागे तीन प्रेमी युगल की कहानी का लब्बोलुवाब कुछ ऐसा ही है। आखिर पांच दिनों में ही इस प्यार की कहानी में नया मोड़ आ गया और सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

अजब प्रेम की यह गजब कहानी बक्सर और भोजपुर जिले से जुड़ी है। प्रेमिका बक्सर जिले की तो प्रेमी भोजपुर के रहने वाले हैं। तीनों प्रेमिकायें सगी बहने हैं। जबकि प्रेमी युवकों में दो भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र और एक गड़हनी इलाके का रहने वाला है। इस प्रेम कहानी की पूरी पटकथा ही हिन्दी फिल्मों की तरह है। बक्सर पुलिस की पूछताछ के अनुसार कुछ ऐसा ही निकलकर सामने आया है।

विज्ञापन

दरअसल बीते वेलेंटाइन डे के दिन तीनों बहनों के आशिक बालाजी, प्रकाश और विशाल बोलेरो लेकर उनके गांव पहुंचे थे। उसके बाद सभी वहां से आरा आ गये। आरा से बस से सभी पटना पहुंचे और प्रकाश के डेरा पर ठहरे थे। हुआ यह कि बक्सर के एक गांव की तीन सगी बहनों को फेसबुक के जरिये भोजपुर के तीन लड़कों से प्रेम हो गया। वहीं वेलेंटाइन डे के दिन तीनों बहनें गांव के ही एक अन्य युवती के साथ भाग गयी।

एक साथ गांव की चार युवतियों के गायब होने से सनसनी मच गयी। उसे लेकर बक्सर के स्थानीय थाने में अपहरण प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को भनक लगी कि भनक लगी कि तीनों पटना गयी है। उस आधार पर पुलिस ने एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान पुलिस को पता चला कि दो प्रेमी युगल आरा चले गये हैं। उस आधार पर पुलिस आरा पहुंची और दोनों युगल को भी पकड़ लिया गया।

दोनों को शहर के एक धर्मशाला से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार विशाल, प्रकाश और बालाजी को जेल भेज दिया। लेकिन तीन में दो नाबालिग हैं। इसलिए उन्हें बालिका सुधार गृह में भेजा गया है। एसपी नीरज सिंह के मुताबिक चारों किशोरियों को बरामद किया गया है। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored