Header 300×250 Mobile

भारत से सटे नेपाल के 12 जिलों में लॉकडाउन

कई अन्य जिलों में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी

- Sponsored -

488

- Sponsored -

- sponsored -

पड़ोसी देश मे लॉकडाउन के बाद बिहार सरकार पर भी पड़ने लगा दबाव

जोगबनी (voice4bihar news)| पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर भारत सीमा से सटे विभिन्न जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसको लेकर मंगलवार की संध्या जारी सूचना के अनुसार 12 जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया गया है, वही कई जिलों में इसकी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

गृह मन्त्रालय से जारी पत्र के अनुसार नौ जिला में पूर्ण लॉक डाउन तो तीन जिला में आंशिक रूप में लॉकडाउन किया गया है। पूर्ण रूप से लॉकडाउन होने वाले जिले में राजधानी के भक्तपुर ललितपुर वही अन्य जिलो में बाँके, पर्सा, कास्की, दांग, सुर्खेत व कैलाली जिले है ।

काठमांडू में गुरुवार से लॉकडाउन लगाया गया है तो बाँके में सोमवार से ही लॉकडाउन को लागू किया जा चुका है। वही सुर्खेत में मंगलबार से, कास्की में बुधबार, कैलाली में बिहीबार तथा दांग में शुक्रवार से लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया गया है। बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में पहले से ही लागू लॉकडाउन के बाद अब नेपाल में भी तालाबंदी से बिहार सरकार पर भी दबाव बढ़ने लगा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT