Header 300×250 Mobile

लालू की बेटी को मांझी की बहू की धमकी, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू

बिहार की राजनीतिक लड़ाई अब महिलाओं की झोंटा-झोंटी के स्तर पर पहुंची

- Sponsored -

1,015

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। बिहार की राजनीतिक लड़ाई अब महिलाओं की झोंटा-झोंटी पर उतर आयी है। इसकी आज की कड़ी में लालू प्रसाद की बेटी को जीतनराम मांझी की बहू ने ललकारा और धमकाया है। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या को भोजपुरी में धमकाते हुए कहा कि ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल। शुक्रवार को रोद्र रूप में ट्वीटर पर प्रकट हुई दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी से पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया।

रोहिणी आचार्या
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या।

असल में ट्वीटर पर शुक्रवार को दोनों की भिड़ंत रोहिणी के एक ट्वीट के बाद हुई। जैसा कि सब जानते हैं कि रोहिणी इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में राजद कोविड केयर सेंटर खोलने के एलान के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी इस कोविड केयर सेंटर पर अपनी एमबीबीएस बहनों को क्यों नहीं बैठातें हैं।

इसके जवाब में तेजस्वी की बहन और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने कहा था कि मोदी उनकी बहनों का नाम लेंगे तो वे उनका मूंह थूर देंगीं। जीतन राम मांझी ने जब राजद केविड केयर सेंटर पर सवाल उठाये तो रोहिणी ने मांझी के पुत्र, दामाद और समधिन तक को बुरा-भला कहा था। उस दिन तो दीपा मांझी चुप रहीं पर आज जब रोहिणी ने नीतीश सरकार पर अंगुली उठाई तो दीपा मांझी ने नया-पुराना सब हिसाब चुकता कर लिया।

शुक्रवार को रोहिणी आचार्या ने बिहार में खराब मेडिकल व्यवस्था को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि 15 वर्षों से सत्ता में बैठकर क्या मक्खी मार रहे थे ? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके। क्या समुद्र को भी बिहार लाने का इरादा था या बिहार को ही प्रवासी मजदूरों की तरह समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था। साथ ही उन्होंने लिखा जवाब दो कुर्सी कुमार, नहीं तो कुर्सी छोड़ दो।

रोहिणी आम तौर पर इस तरह के ट्वीट रोज करतीं हैं। पर आज उनका सामना दीपा मांझी से हो गया। गया की पूर्व जिला परिषद् सदस्य दीपा मांझी ने रोहिणी को जवाब देते हुए लिखा 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डाक्टर? चोरी-डकैती करके डाक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।

विज्ञापन

रोहिणी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए एक और ट्वीट किया। लिखा, सिस्टम के साझीदार ने एक मां की इज्जत लूटी है। बिटिया इंसाफ मांग रही है, जनमत चोरों की सरकार से। मौनी बाबा बना हुआ है धृष्टराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है। इंसाफ दो कुर्सी कुमार, नहीं तो कुर्सी छोड़ दो।

यह भी पढ़ें : सुशील मोदी ने तेजस्वी की बहनों का लिया नाम तो भिड़ गयीं रोहिणी

रोहिणी का इशारा पारस हॉस्पीटल की घटना की ओर था। वहां इलाजरत नालंदा के एक गांव की मरीज की बेटी ने अस्पताल में तीन लोगों पर मरीज से छेड़छाड़ और गलत काम करने का आरोप लगाया था। बाद में अस्पताल में महिला की मौत हो गयी। उसकी बेटी का कहना था कि अस्पताल के कर्मियों को बचाने के लिए उसकी मां की हत्या कर दी गयी। बेटी ने इस संबंध में पारस अस्पताल के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।

रोहिणी के इस ट्वीट का जवाब देने के लिए दीपा तेजप्रताप की बहू को बीच में ले आयी। उन्होंने लिखा,  बिहार में एक और बेटी इंसाफ़ मांग रही है जिसकी ज़िन्दगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा-पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।

दीपा यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद वह फ्लैश बैक में गयीं। 19 मई को जब सुशील मोदी ने तेजस्वी की एमबीबीएस बहनों की चर्चा की थी तब मांझी ने भी उनका साथ दिया था। इसके जवाब में रोहिणी ने कहा था – राजद परिवार के लोग जन सेवा कर रहे हैं। गिरगिट सा रंग बदलने वाले जरा ये बता दे हमें तू समधिन-दामाद से कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम। होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए अपने नालायक बेटे से कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम, पलटू का तलवा चाटने वाले।

आज दीपा मांझी ने इसका भी जवाब दिया। कहा- भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली। भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो? रोहिणी ने अब तक दीपा मांझी के किसी ट्वीट का जवाब नहीं दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT