Header 300×250 Mobile

अनीति उपद्रव के जरिये इकट्ठा धन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता : जियर स्वामी

बुरी आदतों को सुधारना ही भगवान का भजन

- Sponsored -

348

- sponsored -

- Sponsored -

(Voice4bihar desk) । सन्त त्रिदंडी स्वामी के परम शिष्य जियर स्वामी ने कहा कि अनीति व उपद्रव से एकत्र किया गया धन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। वे आज पटना जाने के क्रम में कोइलवर पुल के पास भक्तों व अनुयायियों के समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

जियर स्वामी जी महाराज ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बुरी आदतों को सुधारना ही भगवान का भजन है। अनीति व उपद्रव के माध्यम से इकट्ठा किया गया धन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता।

आगे उन्होंने कहा कि माता देवहुति ने अपने पुत्र भगवान कपिलदेव जी से पूछा कि आत्मोद्धार कैसे हो सकता है। कपिलदेव जी ने बताया कि आत्मोद्धार का सबसे सरल तथा सहज उपाय यह है कि मन को जगत् के साथ-साथ जगदीश में भी जोड़िए। मन को केवल जगदीश में जोड़ना संभव नहीं है। उसी प्रकार से जगदीश में यदि संबंध जोड़ लेते हैं तो सही मायने में हमें जगत का संबंध पास कर लेगा। जगत् का व्यवहार हमें पास कर देगा। अगर जगदीश से संबंध में पास नहीं करते हैं तो व्यवहार से जगत् से पास होने के बाद भी फेल माने जाएंगे। इसलिए जगत् की व्यवस्था में  रहें लेकिन जगदीश से संबध जोड़ कर  रहें।

जियर स्वामी ने कहा कि व्यक्ति में कहीं किसी कारण से जाने अनजाने में बुरी आदत हो तो उसको त्यागिए। हरपल, हर क्षण उसके जीवन का कार्य हमारा भजन बन जाएगा। श्रीमद्भागवत महापुराण में बताया गया है कि बंधन और मोक्ष का कारण मन है। यदि मन जगदीश में फंसा हुआ है तो मोक्ष है। यदि मन कहीं जगत् में फंसा हुआ है तो बंधन है। मोक्ष का सरल और सहज साधन मन है। मन को अपने आप में दुनिया से समेट लिए तो ठीक है। यदि मन को दुनिया में लगा दिए तो कहीं न कहीं उलझन में फंसना जरूरी है।

विज्ञापन

सत्य ही नारायण हैं, नारायण ही सत्य

स्वामी जी ने कहा कि भक्ति को पुष्ट करने के लिए 15 साधन बताये गए हैं। पहला यम नियमादि का पालन करना। वाणी भी सत्य होना चाहिए, भोजन भी सत्य होना चाहिए, व्यवहार भी सत्य होना चाहिए। हमारी धारणा,  ध्यान भी सत् होना चाहिए,  इसी का नाम सत्य है। क्योंकि नारायण ही सत्य हैं, सत्य ही नारायण  हैं। अगर नारायण से हमारा प्रेम नही हुआ तो हमारे द्वारा जो सत्य बोला गया है सत्य बोलने पर भी उसका  फल प्राप्त नहीं होगा।

पटना में एम्स सेवा भवन के उद्घाटन में पहुंचे जियर स्वामी

मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि पटना फुलवारी शरीफ में एम्स सेवा भवन का उद्घाटन आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत जी के हाथों होने वाला था। उसी में श्री जीयर स्वामी जी महाराज को भी जाना था। उसी क्रम में पटना जाने के क्रम में कोईलवर पुल के पास स्वामी जी के भक्तों ने सैकड़ों की संख्या में फूल माला गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। जहां स्वामी जी ने भक्तों के सामने उदगार प्रकट किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored