Header 300×250 Mobile

अवैध लॉटरी का धंधा बेनकाब, लॉटरी टिकट के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार

सासाराम के लश्करीगंज में श्याम किशोर दुबे के मकान में चल रहा था धंधा

- Sponsored -

569

- Sponsored -

- sponsored -

छापेमारी के दौरान 44190 रुपये एवं 10 मोबाइल भी पुलिस ने किये जप्त

रोहतास से बजरंगी कुमार की रिपोर्ट

Voice4bihar News. बिहार में लॉटरी के कारोबार पर प्रतिबंध के बावजूद सासाराम में अवैध रूप से लॉटरी चलाने का धंधा बेनकाब हुआ है। रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज मोहल्ले में छापेमारी कर पांच अवैध लॉटरी कारोबारी को लाखों के टिकट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 44190 हजार नकद, 10 मोबाइल फोन मिले हैं।

जिसके मकान में चल रहा था धंधा, वह हुआ फरार

विज्ञापन

अवैध लॉटरी टिकट का यह कारोबार लश्करीगंज निवासी श्याम किशोर दुबे के मकान में चल रहा था, जिसमें छापेमारी के दौरान मौके से 5 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारियों में आरा जिला के पीरो निवासी लक्ष्मी नारायण प्रसाद का पुत्र राधा कृष्ण प्रसाद, गया के गुरारू गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र सागर कुमार के अलावा जिला के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लशकरी गंज निवासी कमलेश प्रसाद, डेहरी के बारह पत्थर के राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अमन कुमार व नरेंद्र साव के पुत्र शंभू कुमार शामिल हैं।

अवैध लॉटरी के धंधे में पकड़े गए शातिर व जब्त सामान।

पकड़े गए धंधेबाजों से पूछताछ कर रही पुलिस

नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस मकान में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार चल रहा था, वह श्याम किशोर दुबे का बताया जा रहा है, जो मौके से फरार है। फरार कारोबारियों के बारे में पुलिस पकड़े गए धंधेबाजों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कई लॉटरी कारोबारियों के बारे में जानकारी भी मिली है। हालांकि, पूछताछ में मिली जानकारी के बारे में पुलिस कुछ भी साझा नहीं कर रही है। पुलिस धंधे से जुड़े लोगों को कानून के शिकंजे में लाने की रणनीति के तहत कई जानकारियां गुप्त रख रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored