Header 300×250 Mobile

जहानाबाद में एनएच-83 पर आ गिरा तीन मंजिला मकान, देखें वीडियो…

देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया मखदुमपुर के कपड़ा व्यवसायी का घर

- Sponsored -

483

- Sponsored -

- sponsored -

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो, कोई हताहत नहीं

जहानाबाद (voice4bihar news)। खाली सड़क पर गुजरता हाइवा ट्रक और उसके तत्काल बाद सड़क पर गिरते तीन मंजिला मकान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ चक्रवाती तूफान ‘यास’ के प्रभाव के कारण बरसती रिमझिम फुहारों व राज्य में लॉकडाउन के कारण एनएच-83 पर सन्नाटा पसरा है, तो वहीं सन्नाटे को चीरती हुई ट्रक की घरघराहट। इसके ठीक बाद मलबे के ढेर में तब्दील होते मकान का यह वीडियो पटना-गया मुख्य मार्ग पर स्थित जहानाबाद जिले के मखदुमपुर कस्बे का है।

घटनास्थल को लेकर दी गयी भ्रामक जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में मखदुमपुर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित कपड़ा व्यवसायी आशुतोष का तीन मंजिला मकान एकाएक सड़क पर तेज आवाज के साथ आ गिरा। एक ही पल में मलबे के ढेर में तब्दील इस घर को देखने के लिए मखदुमपुर बाजार में लोगों का मेला सा लग गया। वहीं इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा। हालांकि इस वीडियो के घटनास्थल को लेकर कुछ लोगों ने भ्रामक जानकारियां भी दी।

विज्ञापन

नया मकान, फिर भी गिर गया

दरअसल मखदुमपुर के कपड़ा व्यवसायी आशुतोष कुमार का मकान दो तीन साल पहले ही बना था। आशंका है कि मकान की नींव कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस संयोग ठीक रहा कि अक्सर व्यस्त रहने वाली यह सड़क घटना के वक्त सुनसान थी। वरना जान-माल की काफी क्षति हो सकती थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशासन ने एनएच-83 पर गिरा मकान का मलबा हटवाया

उधर घटना सूचना पाते ही मखदुमपुर थाना प्रभारी रंजय कुमार, मखदुमपुर बीडीओ अनील मिस्त्री एवं अंचलाधिकारी राजीव रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर मलबा हटवाया। इसके बाद पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-83 पर यातायात शुरू हो सका। दूसरी ओर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मकान गिरने के कारणों की जांच के लिए तकनीकी विभाग के लोगों की टीम बनाई जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मकान गिरने की असल वजह क्या है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored