Header 300×250 Mobile

नेपाल में पकड़ाया जाली नोटों का जखीरा, 11.5 लाख के फर्जी नोट जब्त

सब्जी व्यापारी के वेष में चला रहा था नकली नोट का कारोबार

- Sponsored -

543

- Sponsored -

- sponsored -

8 लाख 82 हजार 420 रुपये की नेपाली फेक करेंसी पकड़ी गयी

2 लाख 77 हजार 970 रुपये इंडियन करेंसी जब्त, एक गिरफ्तार

जोगबनी (voice4bihar news)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास जाली नोटों का जखीरा पकड़ा गया है। भारतीय व नेपाली करेंसी के करीब 11.5 लाख रुपये के फर्जी नोटों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। भारत की सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिले में जाली नोटों का एक सौदागर सब्जी व्यापारी बनकर धंधा चला रहा था। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से लाखों रुपये के भारतीय व नेपाली जाली नोट मिले हैं।

मामले का ऐसे हुआ खुलासा

जाली नोटों के इस खेल का खुलासा भी नाटकीय ढंग से हुआ। दरअसल नेपाल जिले के महोत्तरी के गौशाला बजार में एक व्यापारी ने किसान से सब्जी की खरीदारी कर कृषक को रुपये दिये, लेकिन किसान को उन नोटों पर संदेह हुआ। उसने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। हकीकत पता चलने पर पुलिस ने नकली नोट के कारोबारी को धर दबोचा। गौशाला वार्ड संख्या-9 के रहने वाले 44 वर्षीय सुकन महतो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उसके घर में छापेमारी की गई तो दंग रह गयी।

विज्ञापन

सब्जी व्यापारी के घर में मिली नोट छापने की मशीन

व्यापारी सुकन महतो के घर में भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ ही नोट छापने की मशीन बरामद की गयी है। गौशाला के इन्स्पेक्टर विष्णु प्रदीप बस्याल के अनुसार प्रारम्भिक अनुसन्धान में पता चला है कि व्यापारी सुकन महतो गौशाला स्थित बजार में महावीर दास के घर में किराये पर रहता था। वहां पर 8 लाख 82 हजार 420 रुपये नेपाली नोट तथा 2 लाख 77 हजार 970 रुपये के भारतीय नकली नोट बरामद किये गए हैं।

दिल्ली में सीखी तकनीक, नेपाल में करता था जाली नोटों का कारोबार

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सुकन महतो ने 20 वर्षों तक दिल्ली में रह कर विभिन्न उद्योगों में काम किया, जहां पर इसने कम्प्युटर चलाना सीखा। वापस आ कर पिछले दो वर्षों से नकली नोट छापने का कार्य कर रहा था। नेपाल पुलिस की मानें तो सुकन महतो ने भारत से ही जाली नोट छापने की सभी सामग्री नेपाल लाया था। सभी सामग्री को जमा करने में तकरीबन एक वर्ष का समय लगा था।

सब्जी के बदले थमा देता था नकली नोट

पुलिस के अनुसार महतो के द्वारा दिये गए अपने बयान में कहा है कि बरामद किये गए सभी जाली नोट भारत से छाप कर नेपाल लाने की बात कही थी। वही इंस्पेक्टर बस्यालय के अनुसार पिछले चार–पांच दिनों से वह मोहतरी के गौशाला बाजार में सब्जी होलसेल में खरीद कर नकली नोट थमा रहा था। साथ ही खरीदी गयी सब्जी को बेच कर असली नोट जमा कर रहा था। पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन एक पीस, रबर स्टाम्प सहित अन्य प्रिंट सामग्री जब्त की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT