Header 300×250 Mobile

जनकपुर धाम से अयोध्या तक सीधी हवाई सेवा की तैयारी

50 मिनट में पहुंच सकेंगे राम की अयोध्या से सीता की नगरी

- Sponsored -

541

- sponsored -

- Sponsored -

जोगबनी (voice4bihar news)। राम कथा के दो महत्वपूर्ण स्थलों अयोध्या व जनकपुर धाम के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक बेहतर पहल सामने आई है। नेपाल के जनकपुर से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा संचालन की तैयारी की जा रही है।

नेपाल की विमान सेवा कंपनी बुद्ध एयर ने मांगी इजाजत

इस दो धार्मिक स्थल को जोड़ने की पहल नेपाल की निजी विमान सेवा कम्पनी बुद्ध एयर ने की है। इस बाबत कंपनी ने संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय व नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से अनुमति मांगी है। वहीं उड़ान सहजीकरण के लिए नेपाल के प्रदेश दो की सरकार से भी आग्रह किया है। यह बात कम्पनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कही गयी है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जताई थी इच्छा

विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह सेवा शुरू करने की इजाजत दोनों देशों के समर्थ प्राधिकार से मिल सकती है। अयोध्या के लिए हवाई उड़ान सेवा शुरू करने की उत्सुकता उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की भी होने के कारण बुद्ध एयर कंपनी को बल मिला है। कंपनी को पूरा विश्वास है कि योगी आदित्यनाथ की रुचि होने के कारण जनकपुर से अयोध्या के बीच उड़ान की अनुमति प्राप्त होने में कोई अड़चन नहीं आएगी।

रामायण सर्किट का महत्वपूर्ण अंग है जनकपुर

विगत कई वर्षों से भारत की राजनीति की धुरी अयोध्या बनी है। चूंकि अब अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है ऐसे में सीता की जन्मस्थली को कैसे अलग रखा जा सकता है। रामायण के अनुसार जनकपुर सीता का मायका व श्रीराम का ससुराल है। बुद्ध एयर के अनुसार जनकपुर से अयोध्या के बीच उड़ान का समय 50 मिनट का होगा।

इस उड़ान के पीछे भारत सरकार के द्वारा बनाए गए रामायण सर्किट को माना जा रहा है। इस सर्किट के महत्वपूर्ण अंश जनकपुर तक भारतीय पर्यटकों को सुगमता से पहुंचाने की मंशा कंपनी ने जाहिर की है। साथ ही नेपाली पर्यटक को अयोध्या पहुंचाने के लिए सुलभ सेवा मिल सकेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored