बिहार में बाढ़ से लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता, फिर फसलों की क्षतिपूर्ति पर होगा विचार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया कटिहार जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र बरारी का दौरा
बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण, अफसरों को दिये आवश्यक निर्देश
कटिहार (voice4bihar news)। बाढ़ का दंश झेल रहे कटिहार जिले के लोगों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। बरारी प्रखंड क्षेत्र में लोगों बाढ़पीड़ितों के लिए हुए इंतजाम का मुआयना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा भी किया। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए पधाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर किसानों में जगी आस
हालात का मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा इस बार बिहार में लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं। गंगा नदी के रौद्र रूप से इस वर्ष लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा हम लोग लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की जानकारी लेते हुए उनके लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिन लोगों की फसलें डूब गई हैं, उन्हें चिन्हित कर मुआवजा देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि फिलहाल सभी लोगों को बाढ़ से बचाना हमारी प्राथमिकता है l
विज्ञापन

कम्युनिटी किचेन का सीएम ने किया निरीक्षण
इससे पूर्व बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरारी के लक्ष्मीपुर पंचायत पहुंचे, जहां बड़ी भैषदीरा स्कूल में हेलीपैड बनाया गया है। वहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री का काफिला बीएम कॉलेज बरारी पहुंचा। जहां पर बना सामुदायिक रसोई का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।
बाढ़ से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से लड़ने को तैयार
उन्होंने बताया हमारे पदाधिकारी चौकस एवं चौकन्ना हैं और हम लोग बाढ़ से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , बरारी विधायक विजय सिंह, प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीना, आईजी पूर्णिया सुरेश कुमार चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद थे।