Header 300×250 Mobile

नेपाल के रास्ते भारत लायी जा रही 9 करोड़ की कोकीन जब्त, दिल्ली समेत कई महानगरों में होनी थी सप्लाई

तीन किलोग्राम कोकीन के साथ दो विदेशी व एक भारतीय तस्कर को पुलिस ने दबोचा

- Sponsored -

646

- Sponsored -

- sponsored -

दिल्ली में बैठे नशे के सौदागर विदेशों से मंगा रहे कोकीन, नेपाल भेजा था डिलेवरी बॉय

नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा पर सुरक्षा जांच पर उठे सवाल

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी (voice4bihar news)। अफ्रीका के देशों से नेपाल के रास्ते भारत लाई जा रही कोकीन की बड़ी खेप नेपाल पुलिस के हाथ लगी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में खपाने की मंशा से मंगाई गयी करीब 3 किलोग्राम कोकीन काठमांडू में पकड़ी गयी है। इसके साथ ही एक भारतीय व दो विदेशी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक सिर्फ डिलेवरी बॉय के रूप में नेपाल आया था, जबकि मुख्य आका दिल्ली में बैठे हैं।

विज्ञापन

नेपाल के नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को तन्जानिया के नागरिक गेर्तुदे लियोनार्ड किमारो को सिन्धुली जिले के खुर्कोट से गिरफ्ताार किया गया है। साथ ही अन्य दो तस्करों को काठमांडू में पकड़ा गया है। काठमांडू से गिरफ्तार ब्यक्तियों में दक्षिण अफ्रीकन नागरिक शिर्ले गामा तथा भारतीय नागरिक विजय सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों के पास से 2 किलोग्राम 966 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये होने का आकलन नारकोटिक्स ब्यूरो ने किया है।

कतर एयरलाइंस से कोकीन लेकर नेपाल आया था दक्षिण अफ्रीकन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कतर एयरलाइंस से आए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के पास कोकीन की बड़ी खेप है, जिसे एक भारतीय नागरिक विजय सिंह के जरिये भारत में भेजने की योजना है। इस सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में इन सभी की गिरफ्तारी हुई है। नेपाल पुलिस इन सभी को हिरासत में रख कर कोकीन की तस्करी से जुड़े तार को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि शायद इस खेप को सीमांचल सहित भारत के महानगरों में पहुंचाने की योजना थी।

दिल्ली में बैठे तस्करों के आका, कोकीन की खेप लाने गया था विजय सिंह

उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व भी डेढ़ करोड़ के कोकीन के साथ एक भारतीय नागरिक व दो नेपाली नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी। एक महीने के अंतराल में दो बार इतनी बड़ी खेप को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा से बाहर निकली है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात पर भी हैरान हैं कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा की सुरक्षा को धता बताकर कोकीन की खेप बाहर लाने में तस्कर कैसे कामयाब हुए? हवाई अड्‌डा पर हुई इस बड़ी चूक को लेकर जहां सुरक्षा एजेंसियां हैरत में हैं, वहीं भारत के नजरिये से भी यह लचर व्यवस्था चिंता का विषय है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT