Header 300×250 Mobile

25 मार्च को होगा बिहार सचिवालय सेवा संघ का चुनाव

दो से पांच मार्च तक होगा नामांकन

- Sponsored -

306

- Sponsored -

- sponsored -

पटना (voice4bihar Desk)। बिहार सचिवालय सेवा संघ का चुनाव 25 मार्च को होगा। पंचायती राज विभाग के अवर सचिव रवीन्द्र यादव इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। श्री यादव ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार दो मार्च को चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 25 मार्च को परिणाम की घोषणा के साथ ही संपन्न हो जाएगी।

विज्ञापन

इन पदों के लिए होंगे चुनाव
बिहार सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, विधि सचिव और आईटी सचिव के एक-एक पद के लिए जबकि उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और संगठन सचिव के चार-चार पदों के लिए चुनाव होंगेे। सभी चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किये जाएंगे।
18 सदस्यीय चुनाव समिति गठित
बिहार सचिवालय सेवा संघ के आम चुनाव  -2021 के लिए संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने 18 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। रवीन्द्र यादव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं जबकि अनिल सिंह, शशिभूषण शर्मा, अरविन्द कुमार झा, ऋषिकेष, राणा प्रताप सिंह, नितिश कुमार, आशुतोष कुमार, विकास कुमार स्वप्निल, सरफराज अहमद, गगन भारती, रविरंजन कुमार चौधरी, सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, पप्पू कुमार और रामानन्द राम निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। अमरेन्द्र सिंह और कृष्णनन्दन शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जायेगा।
1500 रुपए भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं नामांकन पत्र
नामांकन पत्र सभी निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से पूर्वाहन 10 बजे से शाम पांच बजे तक ₹  1500 ( Non Refundable ) शुल्क भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र यादव के विकास भवन (नया सचिवालय) स्थित पंचायती राज विभाग के कार्यालय कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक जमा किया जा सकता है।
बिहार सचिवालय सेवा के वही सदस्य नामांकन कर सकते हैं जो इस संघ में दो से अधिक बार निर्वाचित नहीं हुये हों या वे को – ऑपरेटिव बैंकिग सोसाइटी में पदधारक नहीं हों। उक्त पदधारक अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद ही नामांकन के योग्य माने जायेंगे।
दो से पांच मार्च तक कर सकते हैं नामांकन
नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख दो से पांच मार्च है। नाम वापस आठ और नौ मार्च को लिए जाएंगे। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 10 मार्च को प्रकाशित कर दी जाएगी। उम्मीदवार 11 से 23 मार्च तक अपने पक्ष में प्रचार कर सकते हैं। 25 मार्च को पूर्वाहन 9:30 बजे से अपराह्न चार बजे तक मत डाले जाएंगे। मतदान स्थल की जानकारी बाद में दी जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतगणना समाप्ति के बाद मतगणना केन्द्र पर ही निर्वाचित प्रत्याशियों को संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। मतदान के समय सभी मतदाता को सरकारी पहचान पत्र निर्वाचन पदाधिकारी को दिखाना अनिवार्य होगा। पटना के बाहर पदस्थापित बिहार सचिवालय सेवा के सदस्य ( जो संविदा पर नहीं हैं ) का मत 23 मार्च तक सीलबन्द लिफाफा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके पहले 16 मार्च तक प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय के सभी मतदाताओं को मत पत्र उपलब्ध करा दिये जाएंगे। सभी मतदाता अपना मत पत्र अलग-अलग सीलबन्द लिफाफे में संकलित कर समेकित रूप से एक साथ एक बड़े लिफाफे में स्पीड पोस्ट अथवा हाथों – हाथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान एवं मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर अन्य सेवा संघों ( यथा – बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार अभियन्ता सेवा संघ, बिहार पशु चिकित्सा सेवा संघ आदि) के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन देना आदर्श आचार संहिता के दायरे में आएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored