हादसा इतना जोरदार कि दोनों बसों को काटकर बाहर निकाले गए सभी यात्री
राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
Voice4bihar News. नेपाल में लगातार भारी बारिश हो रही है। इन सब के बीच तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने लम्बी दूरी की यात्रा करने पर पाबंदी लगाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस सब के बीच मधेश प्रदेश के गौर जिले व जनकपुरधाम से यात्री को लेकर काठमांडू जा रही दो यात्री बसें दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें चार भारतीय नागरिकों सहित 33 यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों को काट कर यात्रियों को बाहर निकाला गया है।
जंगल में दुर्घटना होने से रास्ते कुछ समय के लिए हो गए थे बंद
जिला पुलिस कार्यालय चितवन के अनुसार, जनकपुर व गौर से काठमांडू जा रही यात्री बस चितवन जिले के भरतपुर के टिकौली जंगल में रात्रि करीब 1 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें रौतहट से काठमांडू जा रही क प्रदेश–3–03–001ख 0123 नंबर के बस आगे रुके हुए ना6ख 813 नंबर के ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
इसके पीछे जनकपुर से काठमांडू जा रहे बा.प्र.03–001ख 3902 नंबर की बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें बस के चालक सहित 33 यात्री घायल हो गए हैं जिनका इलाज नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
हादसे में ये भारतीय नागरिक हुए हैं घायल
दुर्घटना में घायल यात्रियों में मोतिहारी के 22वर्षीय महमद साहेब, मोतिहारी जिले के 32वर्षीय सुनील प्रसाद, 25 वर्षीय सुभद्रा कुमारी चौधरी, प्रिया जायसवाल, कृति जायसवाल। यह सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं जो रोजगार के लिए काठमांडू जा रहे थे।
ये नेपाली नागरिक हुए हैं घायल
घायल नेपाली नागरिकों में उदयपुर त्रियुगा जिले के सार्थकबाबु क्षेत्री, धनुषा जनकपुर के सदाकत मियां, धनुषा जनकपुर के नरेन्द्र शाह, रौतहट गौर के मुकेश कुमार केसरी, जनकपुर के समिर अंसारी, महोत्तरी पिपरा की गीता देवी यादव, रौतहट राजदेवी का कृष्ण कुमार साह, जनकपुर का बसन्त झा, मुकेश लाल कर्ण, अंजू कर्ण, आरुष कर्ण आदि शामिल हैं।
इनके अलावा, नेपाल के ही महोत्तरी पिपरा निवासी राम क्षेत्री, रौतहट राजदेवी का अनिकेत कुमार साह, रौतहट का आरव मिश्र , धनुषा लक्ष्मीनिया की विधा चौधरी, धनुषा जलेश्वर का आदित्य कुमार सिंह, रेखा सिंह, अंजलि सिंह, आलोक कुमार राउत, मोनु कुमार महतो, गम्भिरादेवी ठाकुर, विजय साह, उर्मिला कुमारी साह, रौतहट बृन्दावन की सुनिता देवी मिश्र, राजकिशोर दास , राजु दास, रोशी कुमार साह, धनुषा लक्ष्मीनियाकी दिव्या चौधरी भी घायल हैं।