आरा से खुलेगी दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस

बेंगलूरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अब सहरसा तक जायेगी

पटना (voice4bihar news)। रेलवे बोर्ड ने ECR की नौ जोड़ी ट्रेनों के मार्ग विस्तार की मंजूरी दी है। 13225 जयनगर-दानापुर-आरा एक्सप्रेस जयनगर से 10.50 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 18.20 बजे पाटलिपुत्र, 19.10 बजे दानापुर, 19.35 बजे बिहटा और 19.50 बजे कुलहड़िया स्टेशनों पर रुकती हुई 21.00 बजे आरा पहुंचेगी ।

आरा से 13226 आरा-दानापुर -जयनगर एक्सप्रेस 05.40 बजे खुलकर 05.50 बजे कुलहड़िया, 06.05 बजे बिहटा, 06.50 बजे दानापुर, 07.15 बजे पाटलिपुत्र जं. रुकती हुई अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार   14.50 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

22352 एसएमवीटी बेंगलूरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एसएमवीटी बेंगलूरू से 13.50 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 10.00 बजे पाटलिपुत्र जं. पहुंचेगी। यहां से यह 10.10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 16.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से 22351 सहरसा-पाटलिपुत्र-एसएमवीटी बेंगलूरू एक्सप्रेस सहरसा से 13.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 20.05 बजे पाटलिपुत्र जं. पहुंचेगी तथा यहां से 20.15 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 16.35 बजे एसएमवीटी, बेंगलूरू पहुंचेगी । पाटलिपुत्र और सहरसा के मध्य यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कैपिटल एक्सप्रेस आरा तक चलेगी

13245 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेन्द्रनगर -आरा कैपिटल एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 15.30 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 04.10 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। यहां से 04.15 प्रस्थान कर 04.55 बजे पटना जं. एवं 05.19 बजे दानापुर स्टेशनों पर रुकती हुई 06.00 बजे आरा पहुंचेगी। आरा से 13246 आरा-राजेन्द्रनगर-न्यूजलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस 20.45 बजे खुलकर 21.25 बजे दानापुर एवं 22.10 बजे पटना जं. और 22.30 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। यहां से यह 22.35 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 12.15 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

13247 कामाख्या-राजेन्द्रनगर-आरा कैपिटल एक्सप्रेस कामाख्या से 06.15 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 04.10 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। यहां से 04.15 प्रस्थान कर 04.55 बजे पटना जं एवं 05.19 बजे दानापुर स्टेशनों पर रुकती हुई 06.00 बजे आरा पहुंचेगी। आरा से  13248 आरा-राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस 20.45 बजे खुलकर 21.25 बजे दानापुर एवं 22.10 बजे पटना जं. रुकती हुई 22.30 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। यहां से यह 22.35 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 21.25 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

कोलकाता गरीबरथ आरा तक चलेगी

12359/60 कोलकाता-पटना-कोलकाता गरीबरथ का आरा तक विस्तार किया जा रहा है। अब यह ट्रेन 12359/12360 के बदले 13127/13128 नंबर से चलेगी। 13127 कोलकाता-पटना-आरा गरीबरथ एक्सप्रेस कोलकाता से 20.05 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 06.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। यहां से 06.15 प्रस्थान कर 06.30 बजे दानापुर में रुकती हुई 07.45 बजे आरा पहुंचेगी। आरा से 13128 आरा-पटना-कोलकाता गरीबरथ एक्सप्रेस 18.30 बजे खुलकर 19.18 बजे दानापुर में रुकती हुई 19.55 बजे पटना जं. पहुंचेगी। यहां से यह 20.05 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 05.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नरपतगंज तक चलेगी

14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर से 13.25 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 19.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। यहां से 20.00 प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 23.30 बजे नरपतगंज पहुंचेगी। नरपतगंज से 14603 नरपतगंज-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 13.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 16.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। यहां से यह 17.00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। सहरसा और नरपतगंज के मध्य यह सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर एवं ललितग्राम स्टेशनों पर रुकेगी।

पुणे-दानापुर अब सुपौल तक चलेगी

12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस अब सुपौल तक चलेगी। सुपौल तक विस्तार होने के बाद यह ट्रेन 12149/12150 के बदले 11401/11402 नंबर से चलेगी। 11401 पुणे-दानापुर -सुपौल एक्सप्रेस पुणे से 21.05 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 02.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। यहां से यह 02.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 13.15 बजे सुपौल पहुंचेगी। सुपौल से 11402 सुपौल-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 14.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 22.45 दानापुर पहुचेगी। यहां से यह 23.15 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 04.00 बजे पुणे पहुंचेगी। दानापुर और सुपौल के मध्य यह ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा एवं गढ़ बरूआरी स्टेशनों पर रुकेगी।

दानापुर-राजगीर अब कोडरमा तक जायेगी

13234 दानापुर-राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस दानापुर से 06.50 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 10.35 बजे राजगीर पहुंचेगी। यहां से 10.40 प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 13.55 बजे कोडरमा पहुंचेगी। कोडरमा से 13233 कोडरमा-राजगीर- दानापुर एक्सप्रेस 14.40 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 17.55 बजे राजगीर पहुंचेगी। यहां से यह 18.00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 21.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। राजगीर और कोडरमा के मध्य यह नटेसर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा एवं गझंडी स्टेशनों पर रुकेगी।

अहमदाबाद-बरौनी अब सहरसा तक चलेगी

19483 अहमदाबाद-बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस अहमदाबाद से 00.35 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार 18.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। यहां से यह 18.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 22.55 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से 19484 सहरसा-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 16.40 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 19.25 बजे बरौनी पहुंचेगी तथा यहां से यह 19.35 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रुकती हुई 11.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। बरौनी और सहरसा के मध्य यह ट्रेन बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

आरा से खुलेगी दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस
Comments (0)
Add Comment