भारत की सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार

जेन-जी आंदोलन के दौरान नेपाल के केंद्रीय कारागार से हुए थे फरार

नेपाल की पुलिस ने पकड़ा, इनमें 3 नाइजेरिया के नागरिक व एक ब्राजील का

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी (Voice4bihar News)। पिछले दिनों जेन-जी आंदोलन के दौरान नेपाल के केंद्रीय कारागार से फरार हुए 4 विदेशी नागरिकों को धनुषा से नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि धनुषा जिले के विभिन्न नाका से भारत की सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षाबलों को इसकी भनक लगी तो चारों को गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल के धनुषा जिले में सीमा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

जोगबनी सीमा के उस पार नेपाल में धनुषा जिले में नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई, जहां ये घुसपैठ को काेशिश में लगे थे। जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के प्रमुख एसपी नरहरि रेग्मी ने बताया कि काठमांडू के केन्द्रीय कारागार से प्रदर्शन के दौरान फरार हुए इन कैदी को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

कोकीन तस्करी के मामले में काट रहे थे सजा

कोकीन तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद से ये सभी तस्कर नेपाल के जेलों में सजा काट रहे थे, लेकिन जेन-जी आंदोलन के दौरान जेल ब्रेक होने पर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। कई दिनों तक नेपाल में छुपते-छुपाते ये भारत की सीमा तक आ पहुंचे थे, जहां से बिहार में घुसने की फिराक में थे।

बाकी के सजा पूरी करने के लिए केंद्रीय कारागार भेजने की तैयारी

यह सभी भारत के सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे इन सभी को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी रेगमी के अनुसार धनुषा के खजुरी व महिनाथपुर नाका से गिरफ्तार इन सभी को बाकी के सजा पूरी करने के लिए केंद्रीय कारागार भेजने की तैयारी की जा रही है।

Four arrested for infiltration in Indiaभारत में घुसपैठ चार गिरफ्तार
Comments (0)
Add Comment