सीमांचल में फैल रहा जाली नोटों का कारोबार, अररिया के दो युवक नेपाल में गिरफ्तार

त्योहारों में जाली नोटों की बड़ी खेप खपाने की योजना का हुआ पर्दाफाश

अररिया समेत पूरे सीमांचल में जाली नोटों के कारोबारी सक्रिय

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जोगबनी (Voice4bihar news)। त्योहार के समय में जाली नोटों को बाजार में खपाने का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। इस बात का खुलासा शुक्रवार की देर संध्या विराटनगर के बस पार्क से गिरफ्तार किए गए जाली नोटों के दो कारोबारियों से पूछताछ में हुआ है।

दरअसल, नेपाल में रह रहे प्रवासी भारतीय नागरिक दीपावली छठ पर्व को मनाने अपने अपने गांव को लौटते हैं। ऐसे समय कई लोग मनी एक्सचेंज काउंटर पर तो कई लोग आसपास के दुकान से सहजता के अनुरूप अपनी गाढ़ी कमाई को नेपाली मुद्रा से भारतीय मुद्रा में बदलते हैं।

इसी मौके का फायदा उठाने को लेकर भारतीय जाली नोटों के कारोबारी अब छोटे जाली नोट को सीमावर्ती क्षेत्रों में खपाने के लिए भेज रहे हैं। नेपाल से लेकर बिहार के सीमांचल जिलों तक फैला यह अवैध कारोबार हमारी अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचा रहा है।

दो सौ के थे जाली नोट, सिटी रिक्शा चालक ने शंका होने पर पुलिस को दी सूचना

मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी कोपिला चुँडाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जाली नोट के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अररिया जिले के 23 वर्षीय मोहमद अरवाज व मोहमद राजा के रुप मे हुई है। डीएसपी चुडाल के अनुसार यह दोनों जोगबनी के रानी सीमा से सिटी सफारी से विराटनगर आए थे।

विराटनगर बसपार्क में उतरने के बाद मोहमद अरवाज के द्वारा सफारी चालक को भारतीय 200 के नोट दिया था, जिसके उपरांत सफारी चालक को नोट असली से अलग नकली जैसे दिखने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

200 के 18 जाली नोटों के साथ एक 500 का नोट भी जब्त

सूचना पर वार्ड पुलिस कार्यालय विराटनगर की पुलिस टीम ने जांच के दौरान अरवाज के साथ से 200 के 18 नोट व 500 के एक नकली नोट बरामद किए जाने की बात डीएसपी चुडाल ने कही है। पुलिस को शुरुआती अनुसंधान में इनका संबंध जाली नोट के कारोबारी से होने की बात सामने आई है जो नकली नोट के कारोबार में शामिल है।

असली नकली नोट में फर्क कर पाना मुश्किल

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए जाली नोट को विशेष प्रकार से प्रिन्ट में रंग का प्रयोग कर छापा गया है जिस कारण से आसानी से नेपाल के बाजार में खपाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार जाली नोट के कारोबारी भारत में ही होने की बात पूछताछ में गिरफ्तार अरबाज ने कही है।

पुलिस ने बताया कि इसका अंतर्देशीय बड़े कारोबार होने की बात सामने आई, जिसके लिए कई चीजों का खुलासा अनुसंधान के बाद किया जाएगा।

Nepal fake currencyजाली नोट नेपाल
Comments (0)
Add Comment