गयाजी की बुधनी पहाड़ी पर दुगोला का बेजोड़ मुकाबला, महात्मा बुद्ध की गाथा ने समां बांधा

महात्मा बुद्ध की जीवनी पर आधारित रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया

सावन पूर्णिमा के मौके पर इमामगंज के प्राण चक गांव में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

गयाजी (Voice4bihar News)। सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत दुबहल स्थित प्राण चक गांव की ऐतिहासिक बुचनी पहाड़ी पर बीती रात शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी दुगोला के आयोजन में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और माहौल भक्तिमय व सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

बुधनी पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

कार्यक्रम में प्रख्यात व्यास लव विहारी चौधरी और महावीर यादव के बीच हुए दुगोला मुकाबले ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों ने महात्मा बुद्ध की जीवनी पर आधारित रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। गीतों और काव्यपाठ के माध्यम से उन्होंने बोधगया से बुचनी पहाड़ी तक के ऐतिहासिक सफर को जीवंत कर दिया। दुगोला के दौरान कलाकारों और उपस्थित जनों ने बुधनी पहाड़ी को पर्यटन स्थल (Tourist Palace) के रूप में विकसित करने की जोरदार मांग की।

नालंदा व बोधगया से बुधनी पहाड़ी को जोड़े सरकार

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि राजदेव राम ने कहा, “अब इस क्षेत्र से एक्सप्रेस-वे भी गुजर रहा है। यदि सरकार इसे बोधगया और नालंदा से जोड़े तो यह स्थान तुरंत एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है।” उन्होंने ऐतिहासिक तथ्य बताते हुए कहा कि ज्ञान प्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध कुछ दिन यहां भी ठहरे थे। यहां उनकी मूर्ति भी स्थापित थी, जिसे ब्रिटिश सरकार अपने साथ ले गई थी।

यहां से ले जाकर तथागत बुद्ध की मूर्ति अभी ब्रिटेन के म्यूजियम में रखी है

श्री राजदेव ने बताया कि बाद में रेडियो के जरिए सूचना मिली कि यह मूर्ति ब्रिटेन के एक म्यूजियम में सुरक्षित रखी गई है और इच्छा होने पर इसे वापस लाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र दास ने की, जबकि मंच संचालन में उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति, यवन प्रसाद, अनिल यादव, जिला परिषद संतोष दास, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं विधायक प्रत्याशी डॉ. प्रताप दास, मुखिया गीता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dugola on Budhni Hillबुधनी पहाड़ी पर दुगोला
Comments (0)
Add Comment