बक्सर जिले को 31, कैमूर को 33 और भोजपुर को 36 पुलिस अधिकारी मिले
रोहतास जिले को 41 के बदले 43 पुलिस सब इंस्पेक्टर दिये जाने का फरमान
पंकज प्रताप मौर्य के साथ बजरंगी कुमार “सुमन” की रिपोर्ट
सासाराम (Voice4bihar News)। राज्य के सभी जिलों में पदस्थापित 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर (SI) को जिला बदर करने की शुरुआत हो गयी है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी के निर्देश के आलोक में शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर जिले में पदस्थापित 2018 बैच और 31 अगस्त तक जिलावधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों को शाहाबाद के दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है।
31 अगस्त को डीआईजी की अध्यक्षता में आयोजित शाहाबाद क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक के आलोक में 143 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए डीआईजी सत्य प्रकाश ने सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार बक्सर एसपी को 31, रोहतास पुलिस कप्तान को 43 जबकि कैमूर एसपी को 33 और भोजपुर एसपी को 36 पदाधिकारी दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश से यह स्पष्ट हो गया है। एडीजी मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश संख्या 321 के मुताबिक 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों (SI) का स्थानांतरण जिले से बाहर किया जाएगा।
भोजपुर, कैमूर व रोहतास जिले से बक्सर भेजे गये 31 सब इंस्पेक्टर
भोजपुर से चंदन कुमार, सुरुचि कुमारी, प्रदीप कुमार राम, संतोष कुमार 01, खुशबू कुमारी, कुमार गौरव, पूजा कुमारी, निवास कुमार, निधि कुमारी, अर्चना कुमारी, संतोष कुमार दास को बक्सर स्थानांतरित किया गया है। वहीं कैमूर से विकास कुमार 02, अंजली राज, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार 01, खुशबू कुमारी 02, पुजा कुमारी 01, रूबी कुमारी, उदय कुमार भी बक्सर जाएंगे। जबकि रोहतास से राखी कुमारी, सुरेंद्र बैठा, शिव कुमार मंडल, अनुपम कुमारी, अंकुश कुमार मंडल, अजय कुमार, माधुरी कुमारी, मनीष कुमार शर्मा, नेहा कुमारी, अनिल कुमार पासवान एवं ब्रजेश कुमार को बक्सर जिला आवंटित किया गया है।
पुलिस सब इंस्पेक्टर, जिनका कैमूर जिले में हुआ तबादला
डीआईजी द्वारा जारी सूची में स्थानांतरित होने वाले सूची में पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार 1, ज्योति कुमारी – 2, रवि कुमार गुप्ता, प्रिया शीला, राकेश कुमार-01, रोशन कुमार, श्रवण कुमार तांती, प्रियंका कुमारी 01, जेबा खातून, प्रतिभा कुमारी, पूजा कुमारी 02, हरिप्रसाद शर्मा एवं चंद्रशेखर चौहान को भोजपुर से कैमूर भेजा गया है।
इसी तरह रोहतास जिले से चंद्रशेखर शर्मा, जितेन्द्र कुमार पंडित, अनिता दास, अमरनाथ कुमार, रबिया हुसना, बिजेंद्र राम, प्रताप कुमार, पंकज पासवान, संजय कुमार यादव, सुकन्या कुमारी, प्राची कुमारी, भागीरथ कुमार व गुड्डू कुमार सरदार को कैमूर भेजा गया है जबकि बक्सर जिले से पूजा कुमारी 01, खुशबू कुमारी, ऋतिका, ब्यूटी कुमारी, योगेन्द्र कुमार, सुजाता कुमारी, कनिष्का तिवारी को कैमूर जिले में स्थानांतरित किया गया है।
भोजपुर में स्थानांतरित होने वालों में जयराम शुक्ला और विश्वजीत कुमार भी
जिला अवधि पूरा होने के पश्चात विश्वजीत कुमार व जयराम शुक्ला जैसे रोहतास के अपराध जगत पर बेहतर पकड़ रखने वाले पदाधिकारियों को भोजपुर भेजा गया है। इनके अलावा दिव्या लता, विकास कुमार सिंह, विजय कुमार 2, मनीषा कुमारी, प्रिया कुमारी, पंकज कुमार, कुमारी नेहा सिन्हा, वंदना कुमारी, कुमारी प्रियंका यादव, सोनी कुमारी चौधरी, सुंदेश्वर कुमार दास, नीतू कुमारी, सरिता शर्मा, सुगंधा प्रियदर्शनी, गुड़िया कुमारी को भी रोहतास से भोजपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं बक्सर से पुलिस अवर निरीक्षक रमण राऊत, रौशन अली, निशा रानी, अमन कुमार, चंचल कुमार महथा, अमरेश कुमार, चुनमुन कुमारी, संजीत कुमार शर्मा को भोजपुर जिले में भेजा गया है। वहीं सुजीत कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार दिनकर, रौशन कुमार, जितेन्द्र कुमार दास, विकास कुमार 03, अनिश कुमार, टिंकू कुमार, कुमारी साक्षिता, प्रभात कुमार, पूजा भारती 01को भोजपुर जिला आवंटित किया गया है
19 महिला सहित 43 सब इंस्पेक्टर मिले रोहतास जिले को
डीआईजी सत्य प्रकाश द्वारा जारी सूची के अनुसार 19 महिला पुलिस पदाधिकारी सहित कुल 43, सब इंस्पेक्टर की पोस्टिंग रोहतास में हुई है। जिसमें बक्सर से मोहम्मद फिरोज आलम, संजय पासवान, जय प्रकाश कुमार, कुमारी रश्मि, मोना कुमारी, नीतीश कुमार, नवीन कुमार, रिकेश कुमार सिंह, जूही कुमारी, मनीष कुमार, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, स्वाति कुमारी, को रोहतास जिला आवंटित हुआ है।
इसी तरह, भोजपुर जिला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार- 01, सुशांत कुमार, राजकुमार यादव, विवेक कुमार- 01, सोनी भारती, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार राम, चंदन कुमार भगत, भावना राय उमूस सलमा, पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी तीन, प्रियंका कुमारी गुप्ता, विनोद कुमार को रोहतास भेजा गया है।
वहीं सुनील पासवान, श्रद्धा सुमन, रामजीवन कुमार, रंजय कुमार, अक्षय कुमार, अंजना कुमारी, विनय कुमार 03, कल्पना सिंह, कुमारी नीतू भारती, खुशबू कुमारी 01, रितु कुमारी, राहुल कुमार वन, प्रतिभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, विकास कुमार 01 एवं मनोज कुमार सिंह जैसे पुलिस अफसर कैमूर से रोहतास में पोस्टिंग होने वालों में शामिल हैं।