दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के पांच रिश्तेदारों की हादसे में मौत
लखीसराय में टाटा सूमो गोल्ड व ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर
हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की गयी जान
गाड़ी में सवार थे 10 लोग, चार लोग जख्मी, दो ही हालत नाजुक
Voice4bihar news. जमुई जिले में सिकन्दरा-शेखपुरा मुख्य सड़क (NH-333) पर पर मंगलवार की अल सुबह एक सूमो गोल्ड गाड़ी की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एलपीजी सिलेंडरों से लदे ट्रक से हो गई। हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गये। टाटा सूमो गोल्ड में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में वाहन का चालक भी शामिल है।
हरियाणा के एडीजीपी ओमप्रकाश सिंह के इकलौते बहनोई की भी मौत
बताया जाता है कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं दो घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवार का संबंध सुशांत सिंह राजपूत के साथ है। हादसे के शिकार लोगों में एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ओमप्रकाश सिंह के इकलौते बहनोई थे।
चालक सहित दो लोगों की लाशें गाड़ी में ही फंस गयी
विज्ञापन
बताया जाता है दोनों वाहनों में टक्कर से इतनी जोरदार आवाज हुई कि आस-पास के गांव के लोगों को महसूस हुआ कि बम विस्फोट हुआ है। चार लोगों का शव सड़क पर बिखर गया जबकि चालक सहित दो लोग सूमो में फंसे रह गए। मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना हलसी थाना को दी। वाहन काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत भंड़रा गांव के पांच और जमुई प्रखंड के सौपे गांव का एक व्यक्ति शामिल है।
दाह-संस्कार में शरीक होकर गांव लौट रहे थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार सभी मृतक लोग एक ही परिवार के हैं। जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पटना में ही रहते थे। सभी लोग अपने परिजन के दाह संस्कार कार्यक्रम भाग लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच हादसे के शिकार हो गये। मृतकों में लालजीत सिंह, उनके पुत्र, एक पुत्र, एक भांजी व वाहन चालक प्रीतम कुमार शामिल है। मृतकों के परिवार का संबंध सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी है। बताया जाता है कि सभी लोग सुशांत राजपूत के बहनोई के बहनोई परिवार के थे। घटना सुबह 6 बजे घटी। घायलों में अमित शेखर के फूफा भी शामिल हैं।
सड़क दुर्घटना में मृतकों व घायल की सूची
1. लालजीत सिंह, उम्र 75 वर्ष, पिता स्व . ब्रहमदेव सिंह, गांव- भंडारा, थाना- खैरा, जमुई
2. अमित शेखर सिंह, उम्र 52 वर्ष, पिता स्व . लालजीत सिंह, गांव- भंडारा, थाना-खैरा, जमुई
3. रामचन्द्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, पिता स्व . लालजीत सिंह, गांव- भंडारा, थाना-खैरा, जिला-जमुई
4. देवी सिंह, उम्र 40 वर्ष, पति-गिरिज सिंह, गांव- मलयपुर, थाना-मलयपुर, जिला-जमुई
5. डेजी देवी, उम्र 40 वर्ष , पति विनय सिंह, गांव- रतनपुर, थाना-गिद्धौर, जिला- जमुई
6. प्रीतम कुमार सिंह, 29 वर्ष, पिता सुधीर कुमार सिंह, गांव- सोनपे, थाना-खैरा, जिला-जमुई
यह भी देखें : यात्रियों से खचाखच भरी नौका गंगा नदी में डूबी