Header 300×250 Mobile

भाजपा नेता बंटी ने लोगों के बीच बांटे मास्क

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक

- Sponsored -

692

- Sponsored -

- sponsored -

जमशेदपुर (voice4bihar desk)। मोदी सरकार 2 की दूसरी पारी की दूसरी वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल की ओर से हिंद कुष्ठ आश्रम चुना भट्टा, गान्धी आश्रम, डिपू बस्ती, सिद्धू कानू बस्ती, मनीफिट, महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर और जेम्को कॉलोनी में खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों में मास्क बांटा। इस दौरान बंटी ने मोदी सरकार के सफलतापूर्वक सात वर्षों के कार्यों के बारे में लोगों को बताया। साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए जागरूक भी किया।

विज्ञापन

मौके पर हिंद आश्रम के लोगों ने उन्हें बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की वैक्सीन तो लग गई। लोगों ने कहा कि हमारे बच्चों को जो 18 वर्ष से ज्यादा है उन्हें भी वैक्सीन दिलाने का काम उपायुक्त सूरज कुमार करें। भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उपयुक्त सूरज कुमार तक आपकी बातों को पहुंचा कर वैक्सीन लगाने का काम करूंगा। मौके पर बर्मामाइंस मंडल प्रभारी सुशांत ओझा, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज कुमार सिंह, वर्मा कंसारी, गोपाल डांग, धर्मनाथ, मधु ताती, श्रीनिवास, जोगिंदर सिंह, देवानंद सिंह, राजीव मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored