Header 300×250 Mobile

पंजाब को हराकर अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स पहुंचीं पहले स्थान पर

मयंक अग्रवाल ने 58 गेंद में बनाये 99 रन

- Sponsored -

721

- Sponsored -

- sponsored -

प्रणय राज

अहमदाबाद (voice4bihar desk)। IPL में रविवार के शाम के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। पंजाब के कैप्टन केएल राहुल स्वास्थ कारणों से लीग से बाहर हो गए हैं। आज अपने नए कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ पंजाब की टीम मैदान में उतरी थी।

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल ने अपनी भूमिका समझते हुए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 58 गेंद खेल कर अहम 99 रन बनाए। उनके अलावा उनकी पूरी टीम की पारी चिंताजनक रही। टीम ने अहम अहम मौके पर विकेट गंवाए जिसकी वजह से उनकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 166 रन ही बना सकी।

जवाब में दिल्ली की टीम की शुरुआत धमाकेदार रही मगर पृथ्वी शॉ अपनी पारी को अंत तक नहीं ले जा पाए और 39 रन की अहम पारी खेल कर अपना विकेट गंवा बैठे। मगर, शिखर धवन ने एक छोर से अपना विकेट संभाला और दिल्ली को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 47 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। दिल्ली ने यह लक्ष्य मात्र 17.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। पंजाब के लिए ये पांचवी हार है। हर हार के साथ उनका प्लेऑफ का सफर और मुश्किल होता जा रहा है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored