Header 300×250 Mobile

एक दिन में मिले कोरोना के 22,854 नये मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 45 नये मामले सामने आये हैं इनमें 27 पटना में मिले हैं

- Sponsored -

793

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (voice4bihar desk)। कोरोना की तेज होती रफ्तार एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 22,854 नये मामले सामने आयें हैं। इस दौरान 126 लोगों की मौत हो गयी है। इसे देखते हुए देश के कई हिस्सों में प्रशासन ने एहितयात बरतना शुरू कर दिया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 45 नये मामले सामने आये हैं इनमें 27 पटना में मिले हैं।

सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। राज्य में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण नागपुर में जहां तीन दिन का कम्पलीट लॉकडाउन लगा दिया गया है वहीं जलगांव में तीन दिनों के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया है। जनता कर्फ्यू गुरुवार रात आठ बजे शुरू हुआ है जो 15 मार्च की रात आठ बजे तक लागू रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को नागपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी। राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13,659 नए मामले मिले। मरीजों की यह संख्या सात अक्तूबर के बाद सबसे अधिक है। सात अक्तूबर को 14,578 मामले आए थे। देश में अभी मिल रहे कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं।

दिल्ली जब बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा कोरोना की चपेट में आ गये हैं। चड्‌ढा ने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है और संपर्क में आये लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।

हरियाणा में खासकर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन माह में सबसे अधिक 442 कोरोना के मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में एक नर्स भी संक्रमित मिली है, जो वैक्सीन के दो डोज लगवा चुकी है।

हरियाणा में भी कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन माह में सबसे अधिक कोरोना के 442 मामले आज सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में बुधवार को 359 केस मिले थे, जबकि गुरुवार को एक ही दिन में 83 संक्रमितों की वृद्धि हो गई और आंकड़ा 422 पर जा पहुंचा। करनाल में 16 और कुरुक्षेत्र में 11 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। पिछले दो माह में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मामले करनाल में 122, गुरुग्राम में 81, कुरुक्षेत्र 41, कैथल 29, यमुनानगर 28, पंचकूला में 39 अंबाला में 30 और फरीदाबाद में 21 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारना में कार्यरत 38 वर्षीय स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित मिली है। खास बात यह है कि नर्स ने 24 फरवरी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। एक दिन पहले लक्षण मिलने पर उसने कोरोना जांच करवाया तो कोरोना संक्रमित निकली। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल स्टाफ नर्स को घर पर ही आइसोलेट कर दिया।

चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी संक्रमण हो सकता है। वैक्सीन शरीर में एंटी बॉडीज बनाती है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सभी को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

पंजाब में बुधवार को 359 केस मिले थे, जबकि गुरुवार को एक ही दिन में 83 संक्रमितों की वृद्धि हो गई है। करनाल में 16 और कुरुक्षेत्र में 11 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। पिछले दो माह में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मामले करनाल में 122, गुरुग्राम में 81, कुरुक्षेत्र 41, कैथल 29, यमुनानगर 28, पंचकूला में 39 अंबाला में 30 और फरीदाबाद में 21 मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ शहर में कोरोना के 87 नये मामले सामने आये हैं। इनमें 48 पुरुष और शेष महिलाएं हैं। यहां कोरोना से 55 वर्षीए एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी। जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कुल 97 नये मामलों का पता चला है। इनमें कश्मीर घाटी में कुल 81 मामले हैं जबकि शेष जम्मू में मिले हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 456 और लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। इस दौरान राज्य में आठ मरीजों की मौत भी हुई है। इसके पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ट्वीट करके अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

कनाडा में भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए लगायी गयी होर्डिंग।

इधर, भाररत से कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद कनाडा ने होर्डिंग लगाकर भारत का शु्क्रिया अदा किया है। बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन को कनाडा सरकार द्वारा समर्थन दिये जाने के बाद दोनों देशों की सरकारों में तनाव कायम हो गया था। हालांकि भारत ने कनाडा सरकार को माफ करते हुए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराये हैं। ब्रिटेन में एक शोघ में दावा किया गया है कि वहां पाया जा रहा कोरोना का दूसरा वेरियंट पहले वाले से दुगुना खतरनाक है। यह पहले के मुकाबले 30 से सौ फीसद तक अधिक खतरनाक है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored