Header 300×250 Mobile

आरा में सामने आयी भाजपा और जदयू की तल्खी

जदयू के पूर्व विधायक बोले, भाजपा के कारण चुनाव में जदयू की हुई हार

- Sponsored -

627

- sponsored -

- Sponsored -

आरा (voice4bihar desk)। आरा में भाजपा और जदयू के बीच की तल्खी सामने आ गयी है। जिले के पीरो में आयोजित जदयू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह में जदयू नेता व पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव सहयोगी दल भाजपा पर जमकर बरसे। पूर्व विधायक ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में जदयू की हार में भाजपा का हाथ है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर साजिश रचकर जदयू के उम्मीदवारों को हराया गया। भाजपा के लोग हमारे नेता नीतीश कुमार की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। वे लगातार नीतीश कुमार का कद घटाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी व संचालन वरीय नेता सुनील सिंह ने की। सम्मेलन में पार्टी के नये जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जदयू के वरीय नेता डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुशील तिवारी, भाई ब्रम्हेश्वर, सुषुमलता, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, कामेश्वर कुशवाहा, नंद किशोर सिंह, विपिन चौधरी, अभय सिंह, मनजी चौधरी, उप प्रमुख अरूण कुमार सिंह, हरेश राय, अशोक कुशवाहा, विटटु पटेल, अमित पटेल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि जदयू ग्रास रूट की पार्टी है। आम कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ हैं। आम कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान मिलना चाहिए। गत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहने के पीछे आम कार्यकर्ताओं का बुझा हुआ हौसला प्रमुख कारण रहा।

सुषुमलता ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हर प्रखंड में प्रत्येक सप्ताह एक दिन समय देगें।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored